छपरा में महाशिवरात्रि के दौरान होगी मोबाइल रौशनी की व्यवस्था, जूलुस को एस्कॉर्ट करेगी पुलिस

छपरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहुत की गई। सभी शांति समिति के सदस्यों से एक एक कर विगत अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फ़ीडबैक लिया गया।
वृक्षों की डाल की छंटाई
सभी शोभायात्रा मार्ग में बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने एवं पर्याप्त साफ सफाई हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जुलूस मार्ग में कुछ स्थलों पर वृक्षों की टहनियों की छँटाई सुनिश्चित कराया जायेगा।
शोभायात्रा के आगे कुछ दूरी पर प्रशासन के स्तर से मोबाइल रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सभी जूलूस को प्रशासन द्वारा एस्कॉर्ट किया जायेगा। महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे। यातायात व्यवस्था को बानाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया।
बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। जिन क्षेत्रों से शोभायात्रा गुजर जायेगी, उन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को दिया गया। शोभायात्रा के सभी मार्गों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
आगामी होली को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिये कैम्प कोर्ट लगाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध बाउंड डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव देने को कहा गया।आसूचना संकलन हेतु तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया। विधि व्यवस्था को लेकर छोटी छोटी घटनाओं को भी संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







