आधुनिक बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन वाला भारत का पहला मॉडल जिला होगा सारण, 600 करोड़ की योजना तैयार

छपरा। जल संसाधन संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रुडी ने भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए इजराइल की उन्नत तकनीकों पर विचार-विमर्श हुआ।
इजराइल जल पुनर्चक्रण में दुनिया का अग्रणी देश है। वहां 90 प्रतिशत अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग किया जाता है। बैठक में ड्रिप सिंचाई, ओस से सिंचाई और शुष्क क्षेत्रों में जल उपयोग की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा हुई।
4000 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना तैयार
रुडी ने बताया कि बिहार के सारण प्रमंडल के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसमें 4000 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना और 2000 करोड़ रुपए की बाढ़ प्रबंधन योजना शामिल है। इस पहल से सारण जिला भारत का पहला आधुनिक बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन मॉडल बनेगा। इजराइली राजदूत ने छपरा का दौरा करने की इच्छा जताई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना, पेयजल, स्वच्छता और कृषि सिंचाई योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
जल संसाधन समिति इजराइल की इन आधुनिक तकनीकों का अध्ययन करेगी। समिति इनकी उपयोगिता का मूल्यांकन कर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इजराइली राजदूत ने तकनीकी जानकारी साझा करने और सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट



