छपरा शहर में खनुआ नाला निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और कार्यपालक अभियंता बुडको के साथ छपरा नगर निगम अंतर्गत खनुआ नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह नाला निर्माण कार्य सांढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर मौना सांढ़ा रोड होते हुए सरकारी बाजार तिनकोनिया तक 1450 मीटर लंबाई में किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम और अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को निर्देशित किया कि नाले के निर्माण क्षेत्र में जो भी अतिक्रमण हुआ है, उसे अविलंब हटाया जाए। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए ताकि नाला निर्माण का कार्य बिना किसी रुकावट के त्वरित गति से पूरा हो सके।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र में सभी छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का अभियान जल्द शुरू किया जाए ताकि आगामी मानसून में किसी भी क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न हो। इस पहल से शहर में जल निकासी की स्थिति बेहतर होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



