छपरा कचहरी- थावे पैसेंजर समेत आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन हुआ कैंसिल

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से गाड़ियों को विभिन्न तिथियों में निरस्त किया गया है। छपरा कचहरी से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55105 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। थावे से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55106 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
थावे – कप्तानगंज सवारी ट्रेन रद्द
– थावे से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55107 थावे-कप्तानगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– कप्तानगंज से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55108 कप्तानगंज-थावे सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– नौतनवा से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 65101/65119 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
– जौनपुर से 11 से 15 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 65102/65120 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



