छपरा
सारण में अनियंत्रित स्कार्पियो ने बस में पीछे से मारी टक्कर,सवार बाल बाल बचे

छपरा। जिले के मशरक सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ पर अनियंत्रित स्क्रारपियो ने पटना जा रही बस में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें सवार बाल बाल बच गए वही स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले का जायजा लिया।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पटना जा रही बस पैसेंजर को चढ़ाने को मुन्नी मोड़ पर खड़ी थी कि पीछे से आ रही अनियंत्रित स्क्रारपियो ने बस में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें स्कार्पियो चला रहा चालक मामूली रूप से घायल हो गया वही महिला और एक बच्ची बाल बाल बच गई पर स्क्रारपियो आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्कार्पियो चालक ने बताया कि वह चिकित्सक के यहां महिला और बच्ची को लेकर पटना जा रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



