छपरा
छपरा से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला, रेलवे ने इस कारण से लिया फैसला

छपरा। रेलवे ने छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए वाराणसी मंडल के युसुफपुर-गाजीपुर खण्ड के मध्य ब्रिज संख्या- 72ए, 57ए, 62एफ, 64बी, 66बी, 71बी एवं 44ए के रिप्लेसमेंट के लिए आरसीसी बाॅक्स के लंचिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन रहेगा।
मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- छपरा से 03 एवं 05 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
- बलिया से 03 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 03 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- सूरत से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 02 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



