छपरा जंक्शन का ADRM ने लिया जायजा, बोले- निर्धारित प्लेटफार्म पर हीं हो ट्रेनों का आगमन

छपरा। रेल परिचालन में संरक्षा यात्रियों की सुरक्षा के त्यौहार स्पेशल गाड़ियों के निर्बाध परिचालन एवं छठ पूजा के दौरान सतर्कता बरतने को लेकर वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन) राजेश कुमार सिंह ने बनारस- छपरा रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस-छपरा रेल खण्ड के विन्डो ट्रेलिंग के दौरान उन्होंने रेल पथ, ओवरहेड ट्रैक्शन, काशन आर्डर एवं सतर्कता आदेशों का सुक्ष्मता से संज्ञान लिया और रेल खण्ड पर अधिकतम गति से संरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करते हुए छपरा जं पहुँचे ।
इन विभागों का किया निरीक्षण:
उन्होंने छपरा जं रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा के लिए बने नियंत्रण कक्ष, सी सी टी वी मॉनिटरिंग रूम तथा भीड़ प्रबंधन हेतु सर्कुलेटिंग एरिया, रैन बसेरा, प्रतीक्षालय, अतिरिक्त आरक्षित/अनारक्षित टिकट काउंटर, अग्निशमन उपकरण, स्टेशन पर स्थित वेंडरो का लाइसेंस तथा साफ -सफाई,वाटर बूथों पर पेय जल की उपलब्धता एवं पे एण्ड यूज शौचालय तथा स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने छपरा स्टेशन पर एक बैठक कर छठ पूजा के अवसर पर 24 घंटे मॉनिटरिंग करने एवं सेवा देने हेतु स्टेशन पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर छपरा स्टेशन पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों से स्टेशन प्रबंधन एवं भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की ।
आने-जाने वाले यात्रियों की करें निगरानी:
जिसमें छपरा जं०स्टेशन पर भी किसी भी स्थिति को सम्भालने के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष से सम्बंधित अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों द्वारा छठ पर्व के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करने के साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश दिया । इस दौरान छपरा में स्थापित कंट्रोल रूम से छठ पर्व के समापन तक 24 घंटे निगरानी एवं दिशा निर्देश प्रसारित किये जाने का भी निर्देश दिया । इसके साथ ही उन्होंने छठ पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए कई आवश्यक दिशानिर्देश दिया ।
निर्धारित प्लेटफार्म पर हीं होगा ट्रेनों का आगमन:
गाड़ियों का आगमन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से होगा, प्लेटफार्म का परिवर्तन नहीं किया जायेगा । यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में परिवर्तन करना पड़ा तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए गाड़ी संचालन कराया जायेगा । संचालन के परिवर्तन की पूर्व सूचना (न्यूनतम 15 मिनट पूर्व) स्टेशन मास्टर द्वारा पूछताछ कार्यालय को देना अनिवार्य होगा । छपरा,सीवान,बलिया एवं गाजीपुर सिटी स्टेशन में अधिक से अधिक अनारक्षित टिकट/आरक्षण काउंटर निरन्तर कार्य करेंगे । आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त काउंटरों से टिकट वितरण की व्यवस्था कराई जाये ।सी.आई.टी./छपरा एवं सीवान द्वारा पूछ-ताछ खिड़की पर प्रत्येक शिफ्ट में 2-2 कर्मचारियों एवं बलिया में प्रत्येक शिफ्ट में 1-1 कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है । जन-संबोधन प्रणाली से तीनों स्टेशनों पर लगातार सूचनाएं प्रसारित की जायेंगी । आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था बुकिंग कार्यालय से करने का निर्देश दिया ।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती:
छठ पर्व के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर लगे सभी रेलवे, बीएसएनएल फोन एवं कोच गाइडेंस,ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड,अनाउंसमेंट सिस्टम समेत सभी उपकरण लगातार कार्यरत रखे जाने का निर्देश दिया । स्टेशन अधीक्षक/छपरा के कक्ष में नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा जिसकी मॉनिटरिंग अधिकारियों द्वारा किये जाने । छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों पर विद्युत तथा जल की निर्बाध आपूर्ति साफ-सफाई के साथ सुनिश्चित किये जाने ।छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों के पैदल उपरिगामी पुल ,आगमन एवं प्रस्थान द्वार , बुकिंग विंडो पर लाइन लगवाने तथा प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किये जाने ।
उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को छठ पूजा में रेल यात्रियों से अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए यात्रियों को कतार बद्ध कर टिकट लेने और गाड़ियों के कोचों में चढ़ाने का दिशा निर्देश दिया। छठ पर्व के दौरान चलने वाली सभी गाड़ियों के कोच में पर्याप्त जल आपूर्ति, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई विभिन्न विभागों द्वारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों पर (Enhm) की टीम साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीमों को निर्देश दिया।
छपरा कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण:
उन्होंने छपरा कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छपरा कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोचिंग डिपो में अनुरक्षित किये जाने वाले रैकों,में सभी प्रकार के सेफ़्टी मेजर्स का गहन परिक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आधुनिक एलएचबी कोंचों में स्मोक डिटेक्टर,फायर डिटेक्टर और अलार्म का परीक्षण किया और दुरुस्त पाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने छपरा डिपो में अनुरक्षित होने वाले गाड़ियों के रेकों के समयबद्ध अनुरक्षण की जानकारी ली साथ ही कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों का संरक्षा ज्ञान एवं नए संरक्षा सुधारों के प्रति ज्ञान को परखा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 28, 2026छपरासोनपुर में कांवड़ियों के लिए 8 मेडिकल कैंप, 150 शौचालय, चेंजिंग रूम, CCTV और हेल्प डेस्क की होगी सुविधा
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच



