
छपरा। सारण सहित बिहार के पांच जिलों में स्टेट हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से बनने वाले इन महत्वपूर्ण सड़कों को लेकर एडीबी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इससे न केवल देश की, बल्कि विदेशी निर्माण एजेंसियों को भी काम करने का अवसर मिलेगा।
छपरा के लिए यह योजना बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि मांझी–दरौली–गुठनी होकर गुजरने वाली 72.18 किलोमीटर लंबी सड़क को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने जा रहा है। यह सड़क क्षेत्रीय आवागमन के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से भी कनेक्टिविटी को मजबूती देगी।
Road Construction: सारण में ₹81.47 करोड़ की लागत से 18KM लंबी सड़क का होगा चौड़ीकरण |
पांच स्टेट हाईवे को मिलेगी नई पहचान
बिहार राज्य पथ विकास निगम द्वारा बनाई गई इस परियोजना में कुल पांच सड़कों का निर्माण शामिल है:
- बनगंगा–जेठियन–गहलौर–भिंडस (41.25 किमी)
- आरा–एकौना–सहार (32.26 किमी)
- छपरा–मांझी–दरौली–गुठनी (72.18 किमी)
- हथौरी–बभनगामा–अतरार (21.30 किमी) – बागमती नदी पर हाई लेवल ब्रिज को जोड़ेगी
- असरगंज–इंग्लिश मोड़–धोरैया (58.47 किमी)
इन सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा, जिससे लंबे समय तक यातायात निर्बाध और सुरक्षित बना रहेगा।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
15 जून को जारी होगी अंतरराष्ट्रीय निविदा
निगम अधिकारियों के अनुसार, 15 जून को ई-प्रॉक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी की जाएगी। 16 जुलाई तक इच्छुक एजेंसियां अपनी बोली जमा कर सकती हैं। परियोजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
कुल लागत: ₹1800 करोड़ + ₹1100 करोड़ भूमि अधिग्रहण
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर ₹1800 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है, जबकि भूमि अधिग्रहण पर ₹1100 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सभी सड़क परियोजनाओं को ढाई से तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
छपरा में 40.53 करोड़ की लागत से 7.34KM लंबी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, नए बस स्टैंड से जुड़ेगा खैरा |
क्या होगा लाभ?
इस परियोजना के पूरा होते ही छपरा और आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा, और ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी सड़कों जैसी सुविधा मिल सकेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







