Fourlane Road Project: बिहार में 363 करोड़ की लागत से बनेगा 7.40KM लंबा फोरलेन सड़क, सीएम नीतीश ने दी सौगात
राजगीर में स्टेडियम तक पहुंचेगी चौड़ी सड़क, 7.4 किमी मार्ग पर 363 करोड़ खर्च

पटना। बिहार सरकार ने पर्यटकों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक और बड़ी पहल की है। अब राजगीर खेल परिसर सह राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। सरकार ने यहां तक आने वाले मार्ग को चार लेन बनाने का निर्णय लिया है।
363 करोड़ से बनेगा 4-लेन मार्ग
प्रेस नोट के अनुसार, पथ प्रमंडल, हिलसा अंतर्गत राजगीर खेल परिसर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने वाले मार्ग (लंबाई 7.40 किमी) को चौड़ा कर चार लेन में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कुल ₹36399.30 लाख (363 करोड़ 99 लाख 30 हजार रुपए) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह सड़क मार्ग पथांश (1.3 किमी) से (NH-120) विरायतन पथांश (8.75 किमी) भाया कुश्री, जेतीपुर, फतेहपुर और इंदो होटल तक फैला होगा।
खिलाड़ियों और पर्यटकों को होगी सुविधा
राजगीर में जल्द ही तैयार होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और खेल परिसर बड़े स्तर पर खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ को आकर्षित करेगा। ऐसे में बेहतर सड़क संपर्क जरूरी था। नए 4-लेन मार्ग बनने के बाद बड़ी संख्या में आने-जाने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और पर्यटकों को सुगमता होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों को भी होगा फायदा
यह परियोजना केवल खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। सड़क चौड़ीकरण से मार्ग पर बसे गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
सुरक्षित और निर्बाध आवागमन का लक्ष्य
सरकार का कहना है कि इस सड़क निर्माण परियोजना के पूरा हो जाने से राजगीर खेल परिसर तक निरंतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित होगा। यह न सिर्फ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी होगा बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







