राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल लाकर सारण के मोहित ने नेशनल में बनायी जगह

छपरा। सारण जिले के मांझी प्रखंड के दुर्गापुर के रहने वाले मोहित कुमार ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही मोहित कुमार ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सब जूनियर में अपनी जगह बनाई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में 23 जून से 24 जून तक हुई राजा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मोहित कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सब जूनियर में अपनी जगह बनाई थी।
2 फरवरी से 4 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में बालवीर जानेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सब जूनियर में मोहित कुमार सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे। मांझी प्रखंड के दुर्गापुर निवासी भगवान लाल चौधरी व दुर्गावती देवी के पुत्र मोहित कुमार दो भाई और एक बहन है।मोहित आदर्श मध्य विद्यालय मांझी के सातवीं कक्षा का छात्र है। रिविलगंज के बुद्ध क्लब प्रशिक्षण केंद्र से मोहित कुमार ट्रेनिंग ले रहें है।
मोहित कुमार के नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिसुर रहमान, शिक्षक दिलीप कुमार, मांझी प्रखंड के बीआरपी हरिनारायण सिंह तथा क्लब के प्रशिक्षक मनोहर चंद गुप्ता ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



