Bihar Road Project: बिहार को मिला 33,464 करोड़ की सौगात, 52 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
875 KM सड़कें, 2 पुल और 52 प्रोजेक्ट: बिहार में अब रफ्तार ही पहचान होगी

बिहार डेस्क। बिहार के अधोसंरचना विकास की दिशा में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए बिहार को ₹33,464 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है। यह अब तक का राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा सड़क बजट है और देश के कुल एनएच बजट का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अकेले बिहार को मिला है।
अब तक जहां बिहार को हर साल औसतन ₹6,000–7,000 करोड़ ही मिलते थे, इस बार यह राशि पांच गुना से अधिक है। इससे राज्य के 875 किलोमीटर लंबे सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा, जिनमें से 380 किलोमीटर को फोर लेन में तब्दील किया जाएगा।
Driving Training School: बिहार के 37 जिलों में खुलेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, सरकार देगी 20 लाख का अनुदान |
राज्य में कुल 52 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि यह पर्यटन, व्यापार, निवेश और आपातकालीन स्थितियों में राहत पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। इस बजट से राज्य में बाईपास, ROB, बड़े पुल, और फोर लेन सड़कों का एक व्यापक नेटवर्क तैयार होगा।
प्रमुख सड़क परियोजनाएं और उनकी विस्तृत जानकारी
| परियोजना | लंबाई | मंजूर राशि |
|---|---|---|
| रामजानकी मार्ग (मशरख–चकिया–भिठ्ठा मोड़) | 146 किमी | ₹7300 करोड़ |
| गंडक नदी पर चार लेन पुल (सेवराही–बेतिया) | 11 किमी | ₹1800 करोड़ |
| बेतिया–बगहा फोर लेन सड़क | 69 किमी | ₹4300 करोड़ |
| अरवल से बिहारशरीफ फोर लेन सड़क | – | ₹2300 करोड़ |
राज्य में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) और बाईपासों को मंजूरी दी गई है:
| स्थान | परियोजना | लागत (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| अरवल | चार लेन बाईपास | 574 |
| दाउदनगर | चार लेन बाईपास | 931 |
| औरंगाबाद | चार लेन बाईपास | 865 |
| समस्तीपुर | दो लेन बाईपास | 320 |
| समस्तीपुर-दरभंगा | दो लेन सड़क | 220 |
| जहानाबाद (एनएच-83) | ROB | 100 |
| एनएच 102 | ROB | 150 |
| हथुआ–फुलवरिया | ROB | 95 |
| डुमरांव | बाईपास सड़क | 150 |
राज्य की पहचान बनेंगी ये विशेष परियोजनाएं
कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं जो न केवल यातायात को बेहतर बनाएंगी, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और पार्यटन पहचान को भी मजबूती देंगी:
- वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट के पास 15 किमी बाईपास
- मंजूर राशि: ₹3000 करोड़
विवरण: यह बाईपास एक नए एलाइनमेंट पर आधारित होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन दोनों को लाभ मिलेगा।
सिंघेश्वर बाईपास
मंजूर राशि: ₹200 करोड़
सीतामढ़ी–चिरौत दो लेन सड़क
मंजूर राशि: ₹500 करोड़
बिहार को मिला ऐतिहासिक तोहफा
| “इतनी बड़ी राशि पहली बार बिहार को मंजूर हुई है। हम केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सभी परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।” नितिन नवीन, पथ निर्माण मंत्री |
छपरा में अजब मौत की गजब कहानी: जिसे मृत समझकर घरवालों ने कर दिया था श्राद्ध, वह अब जिन्दा घर लौटी |
कैसे बदलेगा यह निवेश बिहार की सड़कों का चेहरा?
पर्यटन को मिलेगा बल:
वाल्मीकिनगर, बोधगया, राजगीर, वैशाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना होगा और आसान।
औद्योगिक विकास को बढ़ावा:
बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योग-धंधों को नया जीवन मिलेगा।
क्षेत्रीय संपर्क में सुधार:
ROB और फोर लेन सड़कों से शहरों और गांवों के बीच दूरी घटेगी।
आपातकालीन स्थितियों में राहत:
बाढ़, दुर्घटना या आपदा में बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होंगे।
बिहार की रफ्तार को लगेंगे पंख
बिहार को मिले इस ₹33,464 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट से न केवल राज्य के विकास की रफ्तार तेज होगी, बल्कि इसका प्रभाव रोजगार, व्यापार, निवेश और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। यदि ये सभी परियोजनाएं नियत समय और गुणवत्ता के साथ पूरी होती हैं, तो यह बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



