छपरा जंक्शन पर इन तस्वीरों को देखकर विभाजन के दर्द को महसूस कर सकेंगे यात्री

छपरा। स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘ के अवसर पर वाराणसी मंडल के 07 स्टेशनों पर विभाजन की विभीषिका आधारित फोटो प्रदर्शनी तथा 16 स्टेशनों पर स्क्रीन डिसप्ले के माध्यम से डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जा रही है तथा अन्य स्टेशनों पर स्क्रीन डिस्प्ले एवं आडियो के माध्यम से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सन्देश प्रसारण किया जायेगा।
आम जनता में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिये स्टेशनों पर विभाजन की विभीषिका आधारित फोटो प्रदर्शनी आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में भारत के विभाजन सम्बन्धी फोटोग्राफ प्रदर्शित किये जायेंगे। इसके साथ ही इस विभीषिका से सम्बन्धित विवरण भी प्रस्तुत किया जायेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बनारस, प्रयागराज रामबाग, छपरा, बलिया, मऊ, देवरिया सदर तथा चौरीचौरा स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसे रेलकर्मी, रेलयात्री एवं आमजन देख सकेंगे और विभाजन के दर्द को महसूस कर सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 6, 2026छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, फिर ट्रक ने 4 लोगों को कुचल डाला
छपराMay 5, 2026सारण में सरयू नदी में डूबने से छात्र की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिहारMay 5, 2026अब थानों में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जाएगी बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर की समस्याएं
छपराMay 5, 2026बिहार में ‘उम्मीद की सांस’: शिशु मृत्यु दर 26 से घटकर 23 हुआ, बड़ा सुधार







