
छपरा। छपरा मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बीती रात औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जेल के हर बैरक की गहन तलाशी ली गई और कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं। इस दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश भी दिए गए।
संदिग्ध नक्शा हुआ बरामद
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा, छपरा में अचानक छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में जेल के सभी बैरकों की बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान एक धारदार चम्मच, कुछ कांटी (धातु के नुकीले टुकड़े) तथा हाथ से बनाया गया एक संदिग्ध नक्शा बरामद किया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
गंभीर लापरवाही आयी सामने
छापेमारी के दौरान एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई। जेल के अस्पताल वार्ड में अटेंडेंट के रूप में तीन ऐसे बंदी कार्यरत पाए गए, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जेल अधीक्षक को तत्काल तीनों बंदियों को उक्त कार्य से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, उनकी जगह सामान्य प्रकृति के अपराध में संलिप्त ऐसे बंदियों को तैनात करने को कहा गया, जिनका कोई चिकित्सीय इतिहास न हो। इस मामले में जेल अधीक्षक से कारण बताओ स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
सीसीटीवी कैमरों की जांच करने का निर्देश
जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सभी सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच करने, पावर बैक-अप और मेमोरी बैक-अप सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) को दिया।
इसके अतिरिक्त, जेल के आसपास स्थित ऊंचे भवनों में रहने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनके पूर्ववृत्त का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने जेल परिसर के प्रवेश द्वार और अन्य संवेदनशील स्थानों (वल्नरेबल पॉइंट्स) की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश कारा अधीक्षक को दिया। साथ ही, जेल परिसर की साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक सहित दर्जनभर से अधिक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और लगभग 170 पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जेल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



