छपरा

Train Cancelled: कोहरे के कारण छपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालीयर-बरौनी समेत 20 ट्रेनों कापरिचालन रद्द

घने कोहरे के कारण रेलवे ने लिया निर्णय

छपरा। शीतकालीन मौसम में कोहरे के कारण ट्रेन संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कोहरे के पूर्व और कोहरे के दौरान पटरियों की निरंतर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके लिए ट्रैक पेट्रोलिंग, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच और रेल कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

रेलवे का कहना है कि घने कोहरे में ट्रेन की गति अनिवार्य रूप से कम की जाती है, जिससे लाइन क्षमता घट जाती है। ऐसे में ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कुछ कम भीड़ वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। यह व्यवस्था दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच प्रभावी रहेगी।

निरस्तीकरण-

  1. – 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 दिसम्बर,2025, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी,2026 को तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 फरवरी,2026 को निरस्त रहेगी।
  2. 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 दिसम्बर,2025 को 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 जनवरी,2026 को तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21 एवं 24 फरवरी,2026 को निरस्त रहेगी।
  3. 14213 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस 01 दिसम्बर,2025 से 28 फरवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
  4.  14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस 02 दिसम्बर,2025 से 01 मार्च, 2026 तक निरस्त रहेगी।
  5. 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 दिसम्बर,2025, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 जनवरी, 2026 तथा 02, 06, 09, 13, 16, 20, 22, 27 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  6.  15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 दिसम्बर,2025, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 जनवरी, 2026 तथा 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22 एवं 25 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।

आवृत्ति में कमी-

  1. 15033/15034 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 01, 02, 03, 08, 09, 10, 15, 16, 17, 22, 23, 24, 29, 30, 31 दिसम्बर,2025, 05, 06, 07, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 26, 27, 28 जनवरी तथा 02, 03, 04, 09, 10 एवं 11 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  2.  15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29, 31 दिसम्बर, 2025, 02, 04, 05, 07, 09, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 जनवरी तथा 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13 एवं 15 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  3.  15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर, 2025, 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी तथा 02, 05, 07, 09, 12 एवं 14 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  4.  15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30 दिसम्बर, 2025, 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 जनवरी तथा 01, 03, 06, 08, 10, 13 एवं 15 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  5. 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 दिसम्बर, 2025, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 जनवरी तथा 03, 06, 10 एवं 13 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  6. 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 दिसम्बर, 2025, 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 एवं 14 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  7. 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 दिसम्बर, 2025, 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 जनवरी तथा 02, 04, 07, 09, 11 एवं 14 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  8. 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसम्बर, 2025, 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 जनवरी तथा 01, 03, 05, 08, 10, 12 एवं 15 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  9.  15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 02, 09, 16, 23, 30 दिसम्बर, 2025, 06, 13, 20, 27 जनवरी तथा 03 एवं 10 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  10. 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस 05, 12, 19, 26 दिसम्बर, 2025, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जनवरी तथा 06 एवं 13 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  11. 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 07, 14, 21 एवं 28 दिसम्बर,2025, 04 11, 18 एवं 25 जनवरी, 2026 तथा 01, 08, 15 एवं 22 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  12. 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 09, 16, 23 एवं 30 दिसम्बर,2025, 06 13, 20 एवं 27 जनवरी, 2026 तथा 03, 10, 17 एवं 24 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  13. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 दिसम्बर, 2025, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 2026 तथा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
  14. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 दिसम्बर, 2025, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 जनवरी, 2026 तथा 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।

क्यों उठाए गए ये कदम?

  • कोहरे में ट्रेनें लो स्पीड मोड में चलती हैं
  • दृश्यता कम होने से सिग्नल व ट्रैक जोखिम बढ़ जाते हैं
  • ट्रेनों की औसत गति कम होने से रूट पर जाम की स्थिति बनती है
  • सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन ट्रेनों का संचालन सीमित किया गया

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button