अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
जीविका दीदियां उपलब्ध कराएंगी सस्ता रिफ्रेशमेंट

पटना। पटना की भीषण गर्मी में दिन-रात सड़कों पर काम करने वाले गिग वर्कर्स को राहत देने का काम किया जा रहा है। गांधी मैदान गेट नंबर चार और इनकम टैक्स गोलंबर के पास अत्याधुनिक एसी लॉउंज तैयार किया गया है। यहां डिलिवरी बॉय, कूरियर कर्मी, ऑटो और बाइक राइडर्स को चौबीसों घंटे आराम, ठंडा पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर स्थित लॉउंज का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने गिग वर्कर्स से संवाद भी किया।
16-16 लाख रूपये के लागत से निर्माण
उन्होंने कहा कि विभाग के अधीन, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड, लोक उपक्रम इसका संचालन कर रही है। दोनों आश्रय स्थलों (लॉउंज) को 16-16 लाख रूपये के लागत से निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बीते 19 जून (शुक्रवार) को किया। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें एसी, कुर्सियां, 24 घंटे सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, सीसीटीवी, समेत अन्य सुविधाएं मौजूद है। इसका शुल्क 2 रुपये प्रति गिग वर्कर्स आधे घंटे के लिए रखा गया है, ताकि इसमें भीड़ ना हो। इसे अब आम जनता और गिग वर्कर्स के उपयोग के लिए शुरू कर दिया गया है। पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स रहा तो इस तरह की लॉउंज का अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर विस्तार किया जाएगा। मौके पर पटना नगर निगम के आयुक्त श्री यशपाल मीणा मौजूद थे।
24 घंटे मिलेगी बिजली, पानी और चार्जिंग की सुविधा
प्रत्येक लाउंज में करीब 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस तरह दोनों केंद्रों में एक साथ 30 लोग आराम कर सकेंगे। यहां आने वाले गिग वर्कर्स को मुफ्त में बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी।
जीविका दीदियां उपलब्ध कराएंगी सस्ता रिफ्रेशमेंट
इन आश्रय स्थलों पर जीविका दीदियों को भी जोड़ने की योजना है। उनके माध्यम से छाछ, आम पन्ना समेत पारंपरिक ग्रीष्मकालीन पेय बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कामकाजी लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
सड़क किनारे बैठने की मजबूरी होगी खत्म
गांधी मैदान और इनकम टैक्स गोलंबर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां हर दिन बड़ी संख्या में डिलिवरी बॉय और अन्य गिग वर्कर्स आते-जाते हैं। अब तक इस मार्ग पर उनके बैठने और आराम करने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उन्हें अक्सर सड़क किनारे या पेड़ों की छांव में समय बिताना पड़ता था।
रैपिडो में काम करने वाले अमित रंजन ने बताया कि इसे काफी अच्छा बनाया गया है। हमलोग दिन भर चिलचिलाती धूप में काम करते है, इससे हमें बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है। सरकार से चाहेंगे कि इस तरह के लॉउंज पटना में दूसरे स्थानों पर भी बनाई जाए। मौके पर मौजूद अन्य गिग वर्कर्स ने भी इसके लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



