लोकसभा चुनाव को लेकर रिविलगंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

छपरा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर रिविलगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पसवान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि सुरक्षा बल एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है, जिससे लोग बिना किसी डर के शांतिपूर्वक मतदान कर सकें। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उदेश्य नागरिको कें मन सुरक्षा का अहसास दिलाना है कि वे बिना किसी डर भय और निष्पक्षता से वोट दें। पुलिस का यही उद्देश्य है कि स्वतंत्र एंव निष्पक्ष चुनाव करवाया जाए जिसके लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
चुनावों की तैयारी पर उन्होने कहा कि पुलिस द्वारा चुनावों को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवानें के लिए पूर्ण रूप से रूपरेखा तैयार की गई है। लगतार संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. चुनाव में गड़बरी करने वालों कि खैर नहीं होगी। वही शराब तस्करों, हथियार तस्करों, मोटी रकम लेकर चलने वाले को जांच किया जा रहा है।
रात्रि गस्ती बढ़ा दी गई है. नदी से शराब ढूलाई करने वालों पर लगतार नजर रखी जा रही है। दियरा इलाके में देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ भी लगतार अभियान चलाकर भट्ठी ध्वस्त समय समय पर किया जाता है और कार्रवाई करते हुए कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरी तरह से तैयार है और आम नागरिकों से अपील है कि सभी बिना किसी भय और भेदभाव के वोटिंग करें पुलिस आपके साथ है। इस मौके पर रिविलगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पसवान, अपर थाना प्रभारी अजीत कुमार, के साथ साथ पुलिस सुरक्षा बल, पुलिस बल शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता


