सारण आइसीयू एवं कार्डियक सेंटर में दो महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

• महिलाओं का तीन दिनों तक आईसीयू में चला इलाज
छपरा। शहर के म्युनिसिपल चौक स्थिति बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय के आवास परिसर में स्थित सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर के वरीय चिकित्सक डॉ हिमांशु कुमार के द्वारा दो गरीब महिलाओं का निःशुल्क इलाज किया गया। तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया व मुफ्त में दवा उपलब्ध कराया गया। डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि सारण जिले की रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना गाँव की हासीबुल निशा का दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों ने सारण आईसीयू में लाया।
जहा पर डॉ हिमांशु कुमार द्वारा भर्ती कर तीन दिन तक मुफ्त में ईलाज किया गया। दूसरी वुद्ध महिला मढ़ौरा के पिथौरी गाँव निवासी बैलाश राय की पत्नी चानो देवी थी जिनका हाई ब्लड प्रेशर होने के साथ हाई सुगर था। जिसके बाद सारण आईसीयू में लाया गया। जहाँ पर भर्ती कर मुफ्त में ईलाज किया गया। परिजनों ने बताया कि पैसा के अभाव में ईलाज नहीं हो रहा था। लेकिन सारण आईसीयू में आने पर निःशुल्क ईलाज किया गया और दवा भी डॉक्टर साहब के द्वारा दिया गया। हम लोग के लिए सारण आईसीयू वारदान साबित हुआ। डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि सारण आईसीयू का मूल रूप से यही उद्देश्य है कि पैसा के अभाव में कोई ईलाज से वंचित नहीं रहे।
आईसीयू में गरीब असहाय लोगों को हमेशा निःशुल्क ईलाज किया जाएगा। और पैसा वाले लोगों का भी कम से कम खर्च में अच्छा ईलाज मिलेगा। इस दौरान सारण आईसीयू के वरीय चिकित्सक डॉ हिमांशु के अलावा डॉ रितेश कुमार रवि, डॉ इशिका सिन्हा, डॉ विशाल कुमार, अरुण कुमार, बिट्टू कुमार राय, विनोद राय मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



