
छपरा। सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात सिद्धार्थ पांडेय को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त सिद्धार्थ पांडेय, पिता स्वर्गीय भगवान पांडेय, निवासी प्रभूनाथनगर, थाना मुफस्सिल, जिला सारण का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह अपराधी लंबे समय से लूट और डकैती जैसे कई संगीन मामलों में फरार चल रहा था।
लूटकांड में था फरार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी थाना कांड संख्या–82/24, दिनांक–15 फरवरी 2024, धारा 392 भादवि में दर्ज लूटकांड से जुड़ी है, जिसमें सिद्धार्थ पांडेय नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ पांडेय प्रभूनाथनगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
लूट–डकैती की लंबी फेहरिस्त
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सिद्धार्थ पांडेय का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। अबतक उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में वह पुलिस को चकमा देकर फरार था।
- मुफस्सिल थाना कांड सं. 111/22, दिनांक 09.02.22, धारा 392 भादवि (लूट)
- मुफस्सिल थाना कांड सं. 830/22, दिनांक 16.11.22, धारा 394 भादवि (गंभीर लूट)
- मुफस्सिल थाना कांड सं. 841/22, दिनांक 20.11.22, धारा 341/323/325/379/384/34 भादवि (मारपीट व चोरी)
- रेल थाना कांड सं. 82/23, दिनांक 03.04.23, धारा 395/397 भादवि (डकैती)
- मुफस्सिल थाना कांड सं. 82/24, दिनांक 15.02.24, धारा 392 भादवि (लूट)
पुलिस की विशेष टीम ने की गिरफ्तारी
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई (DIU) टीम, सारण तथा थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि “जिले में अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई जारी है। ऐसे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी और कानून व्यवस्था और सशक्त होगी।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



