सारण DM का आदेश: निर्धारित समय सीमा के अंदर कराएं अपने शस्त्रों का सत्यापन

छपरा :जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह- जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि आगामी नगरपालिका, नगर निगम आम निर्वाचन 2002 के अवसर पर सारण जिला अंतर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी को अपने शस्त्रों के सत्यापन को संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष कराने का आदेश पूर्व में निर्गत किया गया था। परन्तु कई शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्रों का सत्यापन निर्धारित तिथि तक नही कराया गया है।
वैसे सभी शस्त्र धारकों को पुन: एक मौका देते हुए दिनांक 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के बीच किसी दिन अपने संबंधित थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की उपस्थिति में अपना शस्त्र सत्यापन कराने को निर्देशित किया गया है। समय सीमा के अंतर्गत अपने शस्त्रों का सत्यापन नही कराये जाने की स्थिति में शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए रहद करने की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



