छपरा में चार्जर के केबल से गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

छपरा। एक पिता ने दिन-रात मजदूरी मेहनत कर और कर्ज लेकर चार माह पूर्व बड़े धूम-धाम से अपनी बेटी की डोली सजायी और दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया। लेकिन उसे क्या पता था जिस युवक ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया वही जान का दुश्मन बन जायेगा। चार माह बाद दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मामला सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के गनौरा गांव की है।
जहां ससुराल वालों ने चार्जर के केबल से गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी है। मृतका की पहचान गनौरा गांव निवासी प्रमोद कुमार महतो की की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुआ है। प्रियंका का विवाह 4 महीना पहले 20 मई को हुआ था। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि प्रियंका का 4 महीना पूर्व विवाह संपन्न हुआ था विवाह के बाद सब कुछ ठीक ठाक था। लेकिन विगत दो महीना पहले पैसे का मांग किया गया। जिसके बाद प्रियंका के पिता ने 40 हजार रुपये दिए गए थे। रविवार के रात में विवाद हुआ और सोमवार को मौत को सूचना मिली।
मौत की जानकरी पड़ोसी द्वारा फोन करके मायके वालों को दिया गया। जिसके बाद मायके वाले पहुँचे तो शव पलंग पर पाया गया। परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए है। घटना की सूचना पर पहुंची अमनौर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







