छपरा। सारण जिले में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर पुलिस चुनौती बना है। दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार शिक्षक और उनके ड्राइवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में शिक्षक संतोष राय की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक कांग्रेस राय गंभीर रूप से घायल हैं।
गोलियों की गूंज से दहला इलाका
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक संतोष राय कोरना बथान विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे अपने चालक के साथ चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी बिसाही के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दरियापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परसा ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में संतोष राय ने दम तोड़ दिया। मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के इशाही गांव निवासी स्व. विक्रमा राय के 40 वर्षीय पुत्र संतोष राय बताए जाते हैं।
घटनास्थल से बरामद हुए खोखे और जिंदा कारतूस
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर और दरियापुर थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से 4 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य एकत्र किए।
एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, कुमार आशीष स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि सभी एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में शांति बनी हुई है, और कानून व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



