VIP फार्मेसी के विद्यार्थियों ने कैंप लगाकर औषधि भंडारण व वितरण पर चलाया जागरूकता अभियान
छपरा। सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान VIP फार्मेसी कॉलेज के बी० फार्मा एवं डी० फार्मा के विद्यार्थियों द्वारा रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर क्षेत्र की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से औषधि भंडारण एवं वितरण जागरूकता अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने वहां सैकड़ों की संख्या में एकत्रित क्षेत्रवासियों को दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम औषधियों का भंडारण किस प्रकार होता है तथा साथ ही उसे फार्मेसी तक पहुंचाने की विधियों के बारे में बताया गया।
लोगो को यह भी बताया गया कि कभी भी किसी भी औषधि को लेने से पूर्व चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें तथा साथ ही औषधियों पर लिखे उत्पादन की तिथि एवं समाप्ति की तिथि को देखकर ही उसका सेवन करें। एक फार्मेसिस्ट का औषधि भंडारण व वितरण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसके संदर्भ में भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने अपने मंतव्यों में बताया कि फार्मेसी संस्थान के बी० फार्मा एवं डी० फार्मा कोर्स अंतर्गत औषधि भंडारण एवं औषधि वितरण से जुड़े सम्पूर्ण ज्ञान हमे प्राप्त होता है, ताकि हम लोगों को जागरूक कर सके।
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं। सही जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नही उठा पाते हैं। VIP फार्मेसी कॉलेज सारण जिले का एक ऐसा गौरव हैं जहां फार्मेसी से जुड़े सभी कोर्स करने का सहज एवं सुनहरा अवसर प्राप्त हो पता है। इतना ही नहीं यह संस्थान डी० आर० सी० सी० की सूची में संलग्न हैं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बी० फार्मा कोर्स निःशुल्क कर सकते हैं। अपने आवास से नजदीक रहकर लोगों को बी० फार्मा एवं डी० फार्मा कोर्स में अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।
इस कैंप आयोजन में संस्थान के संचालक समेत सभी विद्यार्थीगण मौजूद रहें।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



