छत पर झालर सजाने के दौरान युवक गिरा, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में मंगलवार को एक युवक की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया। मृतक पचखंडा गांव निवासी देवमंगल राय उर्फ कवि जी का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राय हैं। मौत की खबर और शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सोमवार की शाम अपने मकान के दूसरे तल्ले पर दीपावली पर्व को लेकर झालर सजाने में लगा हुआ था कि पैर फिसलने से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक शादीशुदा हैं और एक 4 वर्ष का लड़का हैं मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक टैंकर पर खलासी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारApril 18, 2026एक्टिंग से एडिटिंग तक, हर हुनर को सलाम: एमिटी फिल्म फेस्ट ने रचा इतिहास
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम







