सारण में पहाड़ी बाबा के मठिया से करोड़ो रुपए की हनुमान जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया स्थित पहाड़ी बाबा के मठिया से करोड़ों रुपए की अष्टधातु की हनुमान जी की प्रतिमा की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। घटना मंगलवार की देर रात्रि की है। चोरी की जानकारी तब मिली जब मंदिर के पुजारी सुबह में जगे और देखा कि मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा गायब है। घटना के संबंध में मंदिर के महंत इंद्रमणि दास शास्त्री ने बताया कि रात्रि में पूजा पाठ करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर चाबी वहीं पर लटका दिया गया। सभी लोग सो गए। हनुमान जी की प्रतिमा की चोरी कर ली और फिर ताला लगाकर चाबी अपने साथ लेकर चले गए। सुबह करीब 4:00 जब मंदिर के पुजारी जगे तो देखा की चाबी गायब है और मंदिर के अंदर से हनुमान जी की प्रतिमा भी गायब हो गई है।
इसके बाद मंदिर के महंत ने स्थानीय लोगों की इसकी सूचना दी स्थानीय लोगों के द्वारा रिवीलगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची रिवील गंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि इस मंदिर में पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है। वर्ष 1998 में ही चोरों के द्वारा माता सीता भगवान श्री राम और भगवान लक्ष्मण की कर ली गई थी जो अब तक बरामद नहीं हुआ है। अब चोरों के द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा की चोरी कर ली गई है।
चोरी गई हनुमान जी की प्रतिमा अष्टधातु की बताई जा रही है जो लगभग 42 किलो है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द प्रशासन मूर्ति को बरामद करें और चोरों की गिरफ्तारी करें। वही इस घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के द्वारा डॉग स्क्वॉड के माध्यम से जांच कराए जाने की मांग की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







