छपरास्वास्थ्य

अब प्रत्येक शुक्रवार को धड़कन क्लिनिक में वुजुर्गो का निःशुल्क उपचार

वृद्ध की सेवा को ईश्वर की सेवा के समतुल्य माना गया हैं: डॉ हिमांशु

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित मंत्री जितेंद्र कुमार राय आवास स्थिति धड़कन क्लिनिक के डॉ हिमांशु कुमार के द्वारा अब प्रत्येक शुक्रवार को 03 बजे से 06 बजे तक
70 साल से उपर के बुद्ध महिला पुरुषों का निःशुल्क इलाज किया किया जा रहा है। डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि निःशुल्क ओपीडी में बीपी, सुगर,थायराइड, पोरेस्टेड, जोड़ो में दर्द, कमजोरी होना,पैरालिसिस,लकवा, अस्थमा, हार्ट का इलाज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवा मानवता का धर्म है यह सद्गुण केवल इंसानों में ही पाया जाता हैं. एक इन्सान जब वृद्ध हो जाता है और उसका शरीर भी साथ नहीं देने लगता है तो जो व्यक्ति उनकी सेवा चाकरी करता है उसे सेवा कहा जाता हैं,

यह एक प्रकार की ऋण अदायगी एवं परोपकार से प्रेरित कर्म हैं जो हरेक मानव को पूर्ण निष्ठां के साथ निभाना चाहिए. हमारे वैदिक ग्रंथों में बेसहारा की मदद को ही सच्ची सेवा माना गया हैं. इस तरह हर वृद्ध का शरीर शिथिल या बीमार होने से आश्रित अथवा बेसहारा हो जाते हैं. ऐसे वृद्ध लोगों की सेवा को ईश्वर की सेवा के समतुल्य माना गया हैं।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button