
छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक के समीप एक कार में गोली चली है। घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान भेल्दी थाना अंतर्गत खरीदहा गांव निवासी विनोद पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति को उसी गांव का के सुधांशु पांडेय के पुत्र कृष्णकांत पांडे उर्फ सूरज पांडेय बताया गया है।
घटना के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से साफ़ इनकार कर दिया है। हालांकि मौके पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी सम्भावित बिंदुओं पर काम कर रही है । घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी की भी पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







