
पटना: आज जिस मकसद से यहां जुडी हूं, जन सुराज अभियान में शामिल हुई हूं, उसका हिस्सा बनकर बिहार की बेटी आप सभी के सामने है। हर घर को सवांरने वाला एक बेटा नहीं, एक बेटी होती है, बिहार की बेटी हूं और मैं भविष्य में कल्पना करती हूं कि बिहार सही मायने में शिक्षित बने और खूब तरक्की करे। ये बातें मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोमवार को जन सुराज के पटना स्थित मुख्यालय पर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कही।
लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षरा सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य चुनाव लड़ूंगी। आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सूचना को अक्षरा ने सिर्फ कोरी अफवाह करार दिया। कहा कि प्रशांत किशोर की बीते 15 महीने से जन सुराज यात्रा से बेहद प्रभावित हूं। राजनीति में आने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं चाहूं तो किसी भी पार्टी में जा सकती हूं, लेकिन प्रशांत किशोर सर की सोच से प्रभावित होकर ही जन सुराज परिवार में शामिल हुई हूं और बिहार की जनता की भलाई के जो भी करना होगा, वो करूंगी। राजनीति में आने की जल्दबाजी के सवाल पर कहा कि बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं कर रही हूं। यही सोच बदलनी है की राजनीति में युवाओं को आने की जरुरत है।
इस दौरान अक्षरा सिंह को MLC अफाक अहमद ने अंग्रवस्त्र और अभियान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके विधिवत शामिल कराया, वहीं अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह को जन सुराजी एन. के. मण्डल ने सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्त्ता शामिल मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



