छपरा में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप

छपरा। सारण जिले के पानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाने के दौरान महिला की मौत हो जाने का मामला रविवार को सामने आया है । मृत महिला की पहचान रसौली गांव निवासी अनिल राय की पुत्री माला देवी बताई जाती हैं। जिसका शादी इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढवारा लौआ गांव निवासी पंकज यादव सें हुई थी।
फिलहाल महिला रसौली मायके में रह रही थी। घटना के बारे में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। वही मामले में परिजनों ने बताया कि महिला को डिलेवरी के भर्ती कराया गया जहां डिलेवरी के बाद चेस्ट पेन की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
जहा इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से सदर अस्पताल छपरा ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। मौत होते ही परिजनों के द्वारा मृतक महिला का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर के परिसर में रख अस्पताल प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और शव को परिसर में ही रख वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



