किसी से न डरने वाले मर्द अपनी पसंदीदा औरत से क्यों डरते हैं?

लाइफ स्टाइल डेस्क। आपने सोशल मीडिया में वो रील्स जरूर देखी होंगी, जिनमें ये दिखाया जा रहा है कि मर्द अपनी पसंदीदा औरत के अलावा किसी की नहीं सुनता है या उसके अलावा किसी से नहीं डरता है। लड़का हो या लड़की, दोनों को ही ऐसी रील्स देखना और शेयर करना पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?
आज हम आपको इस लेख में उन्हीं कारणों के बारे में बताने वाले हैं, कि ऐसा क्यों है कि जो आदमी अपने दोस्तों और घर वालों से लड़ लेता है, वो एक छोटी सी लड़की के सामने चू भी नहीं कर पाता? इसके पीछे ऐसे कारण हैं, जिन्हें जानकर हर लड़की के दिल में अपने पार्टनर के लिए और भी ज्यादा प्यार बढ़ जाएगा।
मर्द का अपनी पसंदीदा औरत से डरने का पहला कारण है कि वो अपनी पार्टनर से बहुत ही ज्यादा प्यार करता है। और जब कोई मर्द किसी औरत से सच्चा और गहरा प्यार करता है, तो वो उसकी हर बात मानता है। वो नहीं चाहता कि उसकी किसी भी बात का पार्टनर को बुरा लगे, इसलिए चुप-चाप अपनी पसंदीदा औरत की बातें मान लेता है।
प्यार में होने का मतलब है कि आप अपना दिल किसी दूसरे व्यक्ति के हवाले कर देते हैं। ऐसे में आप उस इंसान से आपका इतना लगाव पैदा हो जाता है कि अपनी पार्टनर को छोड़ने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। मर्द अपनी पसंदीदा औरत को खोने से डरता है और यही कारण है कि वो उसकी हर बात के आगे झुक जाता है।
कुछ लड़कों को ये बात बहुत अच्छी लगती है कि उसकी गर्लफ्रेंड या वाइफ उनपर हक जताए और किसी गलत काम को करने से रोके। आपका पार्टनर भी ऐसी ही चीजें करता जिनसे आपको गुस्सा आए और फिर वो आपको मनाता भी होगा। ये आपसे प्यार करने का एक तरीका है और जब आप उन्हें रोकती-टोकती हैं या फिर गुस्सा करती है तो पार्टनर को बहुत अच्छा लगता है। उन्हें अपनी पसंदीदा औरत की हर बात मानना और उनकी हर इच्छा पूरी करना बहुत अच्छा लगता है।
जो पुरुष अपनी पसंदीदा औरत से प्यार करते हैं, वे उनकी खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं। वो चाहते हैं कि उनकी पार्टनर हमेशा खुश रहे और कभी दुखी न हो। इसलिए वो अपना गुस्सा भी जाहिर नहीं करते हैं, उन्हें इस बात से डर लगता है कि ऐसा करने से उनकी साथी का दिल दुख जाएगा या फिर वो गुस्सा हो जाएंगी।
हर आदमी के दिल में कहीं न कहीं ये डर बैठा रहता है कि उनकी किसी गलती से कहीं उनकी पसंदीदा औरत, जिसे वो प्यार करते हैं, वो उन्हें छोड़कर चली न जाएं। और यही डर और प्यार उन्हें अपनी पार्टनर की हर बात मानने के लिए कहता है। और भला अगर मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए ये सब नहीं करेगा तो किस के लिए करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







