छपरा की बेटी दीप शिखा ने नेशनल स्कूल गेम हैंडबॉल में बिहार को दिलाया कांस्य पदक

छपरा। नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स हैंडबॉल अंडर 19 में बिहार टीम में शामिल बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्रा को उच्च विद्यालय मशरक के प्रागण में जिला कल्याण पदाधिकारी ने सम्मानित किया। उच्च विद्यालय मशरक के 11 वी की छात्रा दीप शिखा कुमारी को विद्यालय में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जो मशरक के सरदारगंज निवासी मजदूर अमरनाथ महतो की पुत्री है। स्कूली राष्ट्रीय हैंडबॉल में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली विद्यालय के छात्रा को शॉल, फूलमाला , मेडल एवम प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने उपस्थित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही ।
ताकि बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ मुहिम में सारण की भागीदारी अधिक हो सके । उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के सभी आयामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सर्वांगीण विकास करने का मंत्र दिया। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पहुंचाने में निरंतर लगे प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह की प्रशंसा की।
मौके पर मशरक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रेशमी प्रकाश , विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बरनवाल , जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों को संबोधित किया। मौके पर प्रभातचंद्र भूषण , विनय कुमार सिंह , विजय कृष्ण त्रिपाठी , अरविंद कुमार सिंह , राम प्रवेश पंडित, राजेंद्र कुमार , दुर्गा प्रसाद , राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार , राजा कुमार सिंह सहित अन्य थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



