छपरा में खुलेगा विश्व का पहला रेटिना सेपरेट इंस्टीट्यूट, अनुसंधान को भी मिलेगा बढ़ावा
छपरा। सारण जिले के मस्तिचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में जल्द ही विश्व का पहला रेटिना सेपरेट इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा हाल ही में आयोजित रेटिना क्लासेज अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजवर्धन आजाद ने की। सेमिनार में देश भर से 200 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह सेमिनार बिहार में आयोजित होने वाला पहला रेटिना क्लासेज अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार था।
सेमिनार में रेटिना विशेषज्ञों ने अपने रिसर्च और अनुभव साझा किए। इस अस्पताल की विशेषता यह है कि यह ग्रामीण क्षेत्र में स्थित भारत का एकमात्र सुव्यवस्थित नेत्र अस्पताल है, जहां गरीब मरीजों का निशुल्क या कम लागत पर आंखों का इलाज और ऑपरेशन किया जाता है। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने पहले ही ग्रामीण क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कर एक नई पहल शुरू की है।
डॉ. राजवर्धन आजाद ने बताया कि नए रेटिना सेपरेट इंस्टीट्यूट में हर तीन महीने में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन सेमिनारों में रेटिना विशेषज्ञ अतिथि प्रोफेसर के रूप में भाग लेंगे, जिससे बिहार के नेत्र चिकित्सकों को नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
यह पहल न केवल बिहार के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि यह चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को भी बढ़ावा देगी। अस्पताल का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों के इलाज को और अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



