संजीवनी नर्सिंग होम में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
विदाई जीवन की सच्चाई है: डॉ अनिल
छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ अनिल कुमार एवं डॉ संजू प्रसाद द्वारा नर्सिंग होम की स्टॉफ की विदाई सह सम्मान समरोह सादगी के साथ की गई। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम की सदस्य की रूप में दो साल से सेवा प्रदान कर रही रानी कुमारी की शादी अगले माह होना है जिसके कारण संजीवनी नर्सिंग से उनको जाना पड़ रहा है। इसी को यादगार बनाने के लिए एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विदा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विदाई जीवन की सच्चाई है। आप आय है तो आपका जाना भी तय है लेकिन किस स्थिति में जाना है यह तय नहीं है। रानी कुमारी का संजीवनी नर्सिंग होम में किये गए कार्य सराहनीय रहा है। ये मेहनती के साथ कुछ न्या करने की ललक हमेशा रखती थी। उन्होंने कहा कि इनके अच्छे कार्य को हमेशा याद किया जाएगा और इनके लिए संजीवनी नर्सिंग होम का दरबाजा हमेशा खुला रहेगा।
इस मौके पर डॉ संजू प्रसाद ने बधाई देते हुए उनके कार्य की सरहना करते हुए कहा कि रानी एक जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को निर्वहन किया. डॉ नेहा कुमारी ने रानी के ईमानदारी पूर्वक किये कार्य, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का चर्चा करते हुए कहा कि सेवा में आने वाला का विदाई होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही है। डॉ विशाल कुमार ने कहा कि इनका कार्य बहुत ही बेहतरीन रहा है.
वही रानी ने कहा कि डॉ अनिल कुमार सर एवं डॉ संजू प्रसाद मैम बेटी कि तरह प्यार किये और आज विदाई भी एक बेटी कि तरह पुरे मान समान के साथ कर रहे है. इसके लिए मै अजीवन अभारी रहुँगी।
इसके पूर्व डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, डॉ विशाल कुमार और डॉ नेहा ने सम्मानित किया। इस मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण कुमार, अधिवक्ता अभय राय, डॉ ओपी गुप्ता, राजू यादव, शम्भू यादव, लायंस शैलेन्द्र कुमार सिंह, रीता कुमारी, स्वेता सिंह, अभिषेक कुमार, ज्योति सिंह, ऋतू ठाकुर, स्नेहा कुमारी, रणजीत भगत मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



