Chhapra News: जहाँ गूंजती थी किलकारियाँ, वहीं पसरा मातम, गढ़े में डूबने से 2 मासूम की मौत
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित बिनटोली बस्ती सोमवार को उस वक्त मातम में डूब गई, जब खेलते-खेलते गड्ढे के पानी में डूब जाने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदन कुमार महतो के चार वर्षीय पुत्र अरुद्ध कुमार और इंद्रदेव महतो के छह वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे।
खेलते-खेलते पहुंच गए मौत के मुंह में
स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे थे और इसी दौरान वे घर के पीछे एक गड्ढे की ओर चले गए, जो बारिश के पानी से भरा हुआ था। अनहोनी का पता तब चला जब उनके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने परिजनों को सूचना दी कि वे पानी में गिर गए हैं।
ये भी पढ़ें: 80 kmpl के उत्कृष्ट माइलेज वाली Hero Splendor 2025 बाइक i3S फीचर्स के साथ लॉन्च
एक-एक कर बुझी दो मासूम जिंदगियां
परिजनों ने तत्काल अरुद्ध को पानी से निकालकर रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, सिंटू के गायब होने की जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद जब दोबारा उसी गड्ढे में तलाश की गई, तब उसका शव पानी में मिला। उसे भी रिविलगंज सीएचसी ले जाया गया और बाद में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
एक साथ दो मासूमों की मौत की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और बस्ती में हर आंख नम है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



