छपरा

छपरा के रास्ते चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन हुआ समाप्त, निर्धारित रूट पर चलेंगी ट्रेनें

छपरा। यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी रेल लाइन निर्माण और यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना के चलते किए गए मार्ग परिवर्तनों को अब समाप्त कर दिया है। इसके तहत कई ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्गों से पुनः बहाल कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, अब इन ट्रेनों को उनके मूल रूट पर ही चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। कुछ ट्रेनें निर्धारित स्टेशन से री-शिड्यूल टाइम पर रवाना होंगी।

अपने निर्धारित मार्ग पर लौटने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 10, 11, 24 अप्रैल और 01 मई को गोण्डा-गोरखपुर-नरकटियागंज-बापूधाम मोतीहारी के रास्ते चलेगी। पोरबंदर से 4 घंटे 30 मिनट री-शिड्यूल।

  • 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी: 14 अप्रैल को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ मार्ग से चलेगी। 1 घंटा री-शिड्यूल।

  • 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस: 20 और 27 अप्रैल को हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-सीतापुर मार्ग से।

  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस: 22, 25, 26, 27 अप्रैल एवं 02 मई को छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-ऐशबाग के रास्ते। 3 घंटे री-शिड्यूल।

  • 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस: 26 अप्रैल, 01 और 02 मई को बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा मार्ग से।

  • 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस: 25 अप्रैल को बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते। 4 घंटे री-शिड्यूल।

  • 15651/15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस: 28 और 30 अप्रैल को निर्धारित मार्ग से। 4 घंटे 30 मिनट री-शिड्यूल।

  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस: 15 अप्रैल से 02 मई तक छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी मार्ग पर।

  • 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस: 19 और 20 अप्रैल को बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-कप्तानगंज-नरकटियागंज मार्ग से चलेगी।

इस निर्णय से छपरा, गोरखपुर और गोण्डा रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेटेड समय और मार्ग की जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें।


Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button