Rail Ganga Bridge: छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी रेल पुल की बढ़ेगी लंबाई, दोनों छोर पर बनेगा अतिरिक्त पिलर
रेलवे बोर्ड की तकनीकी टीम ने लिया निर्णय

छपरा। यूपी-बिहार की सीमा पर गंगा नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित मांझी रेल पुल को लेकर एक बड़ी तकनीकी पहल की गई है। दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड की तकनीकी टीम ने मांझी रेल पुल की लंबाई 60 मीटर और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों छोरों पर 30-30 मीटर की दूरी पर एक-एक नया पिलर तैयार किया जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, पुल की यह विस्तार योजना ₹206 करोड़ की लागत से क्रियान्वित की जा रही है। दोनों तरफ बनने वाले पिलरों के साथ ही मांझी और बकुलहा छोर पर गाइड प्रोटेक्शन वॉल भी बनाई जाएगी ताकि नदी के प्रवाह और दबाव को नियंत्रित करते हुए पुल को संरचनात्मक मजबूती दी जा सके।
Saran News: गंगा की लहरों में टूटी रिश्तों की डोर, सारण में नदी में डूबने से एक हीं परिवार के 3 लोगों की मौत |
फरवरी 2025 में मिली थी तकनीकी खामी
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में दिल्ली रेलवे बोर्ड को भेजी गई जांच रिपोर्ट में पुल के छोरों पर तकनीकी खामियां सामने आई थीं। इसके बाद दिल्ली की तकनीकी जांच टीम ने गहन समीक्षा की और विस्तारित पिलरों के निर्माण का सुझाव दिया। अब इस फैसले को अमल में लाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
2026 तक पूरा होगा काम
डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन), पंचम पांडेय ने बताया कि गाइड प्रोटेक्शन और पिलर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और यह कार्य 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे पुल और अधिक सुरक्षित व टिकाऊ होगा।
Pension: छपरा जेल में बंद कैदियों को मिलेगी पेंशन की राशि, सरकार ने शुरू की पहल |
पुल के दोनों छोर की होगी मजबूती
नई तकनीकी योजना के अंतर्गत पुल के बिहार वाले अंतिम छोर और यूपी की ओर मांझी साइड पर दोनों गाइड प्रोटेक्शन के साथ अतिरिक्त पिलरों का निर्माण किया जाएगा। इससे भविष्य में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के दौरान पुल पर दबाव को संतुलित करने में सहूलियत होगी।
यह परियोजना न केवल छपरा और बैरिया के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएगी, बल्कि पूर्वांचल से उत्तर बिहार को जोड़ने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। ऐसे में पुल की मजबूती और संरचना का यह निर्णय एक दूरदर्शी और सुरक्षित कदम माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







