
पटना। बिहार सरकार का कृषि विभाग राज्य में तेलहन प्रसंस्करण एवं तेल निष्कर्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग तेल मिल स्थापना के लिए आकर्षक योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत तेल मिल की स्थापना पर विभाग की ओर से 33 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
15 दिसंबतर तक ऑनलाइन आवेदन
कृषि विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार की इस पहल से राज्य में तेलहन प्रसंस्करण के साथ-साथ इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। कृषक और युवा इस योजना का लाभ उठा कर खुद को बेहतर स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं। वैसे युवा जो उद्यमी बनना चाहते हैं उनके लिए यह योजना अपने सपने को साकार करने का अवसर लेकर आई है।
लागत का 33% अनुदान मिलेगा
विभाग की ओर से दिए जा रहे सहायता अनुदान के रूप में 10 टन की क्षमता वाली तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए प्रति इकाई अधिकतम 9 लाख नब्बे हजार रुपए या प्रोजेक्ट लागत का 33% अनुदान मिलेगा। वहीं, भूमि की खरीद या भवन/शेड के निर्माण के लिए सहायता नहीं दी जाएगी। सब्सिडी की गणना के लिए परियोजना लागत की गणना से इन लागतों को बाहर रखा जाएगा।
जाने कौन ले सकते हैं इसका लाभ
किसान, सरकारी या निजी उद्योग, कृषक उत्पादक समूह (एफपीओ) सहित तिलहन प्रसंस्करण में शामिल पंजीकृत स्टार्ट-अप एवं सहकारी समितियां इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर से शुरु है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आवेदन के लिए आवेदक को तेल प्रसंस्करण की आधारभूत जानकारी के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







