पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म “सूर्यवंशम” का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी डेस्क। यशी फिल्म्स – अभय सिन्हा एवं रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत प्रसिद्ध निर्माता निशांत उज्ज्वल कृत भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म “सूर्यवंशम” का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। जिसका टैग लाइन है ई खाली बड़का ना बढ़िया सिनेमा बा।इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक रजनीश मिश्रा ने किया है। फर्स्ट लुक में पवन सिंह का दमदार अंदाज और फिल्म का भव्य प्रस्तुतीकरण दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
“सूर्यवंशम” का फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग और रजनीश मिश्रा की निर्देशन शैली को देखते हुए, यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चित हो रही है। पवन सिंह ने अपने अभिनय और एक्शन के लिए पहले से ही एक खास पहचान बनाई है, और इस फिल्म में भी वह अपनी उसी पहचान को बरकरार रखते नजर आएंगे।
इसको लेकर निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि पावर स्टार पवन सिंह और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर काफी मेहनत की है। “सूर्यवंशम” की कहानी एक पारिवारिक और भावनात्मक पहलुओं पर आधारित है, जिसमें एक्शन और ड्रामा का तड़का भी देखने को मिलेगा।
फिल्म के निर्माता ने बताया कि “सूर्यवंशम” एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। पवन सिंह के फैंस के लिए यह फर्स्ट लुक किसी तोहफे से कम नहीं है, और वे बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
“सूर्यवंशम” के फर्स्ट लुक के साथ ही यह साफ हो गया है कि फिल्म में उच्च स्तर की प्रोडक्शन वैल्यू और मनोरंजन का भरपूर मसाला है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
आपको बता दें कि फिल्म “सूर्यवंशम” के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल व सुशांत उज्जवल हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा, एस.बी.आर हैं, जबकि गीत प्यारेलाल यादव, रजनीश मिश्रा, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, प्रफुल्ल तिवारी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी ने किया है। संकलन कोमल वर्मा, मारधाड़ दिलिप यादव और नृत्य कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता,रवि पंडित का है।
फ़िल्म में पवन सिंह के साथ कई म्यूजिक एलबम में कार्य कर चुकी आस्था सिंह,अनूप अरोड़ा,माया यादव,जोया खान,शालू सिंह, मनोज दृवेदी,धामा वर्मा,चंद्रकांत,गोपाल चौहान,प्रिया वर्मा,संजय वर्मा,अमित श्रॉफ,उमेश सिंह, सुजान सिंह प्रमुख भूमिका में है।स्पेशल सांग चांदनी सिंह ने की है।फ़िल्म के गाने व ट्रेलर जल्द ही सुर म्यूजिक पर देखने को मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







