छपरा में सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी विक्षिप्त महिला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचायी

छपरा। सड़कों पर घूमने वाली एक मानसिक विक्षिप्त महिला ने शिशु को जन्म दिया है। महिला सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। तभी पुलिस की नजर महिला पर पड़ी और पुलिसकर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। मामला सारण जिले के जलालपुर का है। जहां प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक अस्पताल में एक अर्धविक्षिप्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।
महिला के विक्षिप्त स्थिति को देखकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिशु को लेकर भागने का भी प्रयास किया गया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक एवं थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर छपरा सदर अस्पताल रेफर करा दिया।
महिला अपना नाम सुमित्रा देवी घर गोरखपुर बता रही है और यह भी बता रही है कि मेरे पति के मौत के बाद ससुराल वाले मुझे घर से निकाल दिए। इधर-उधर भीख मांगकर अपना गुजारा करती है।
अस्पताल परिसर में इसे लेकर दिन भर चर्चा होते रहा। अस्पताल में उस बच्चे को गोद लेने की होड़ लग गई।जिसके बाद सामुदायिक अस्पताल ने बाल दत्तक केंद्र को सूचना दी। नवजात को बाल दत्तक केंद्र को सौंप दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



