Success Story: सारण के लाल रवि शंकर का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन
छपरा के गांव से निकलकर पहुंचे अंतरिक्ष संगठन

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत इनई गांव के बेटे रवि शंकर पांडेय ने अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा से गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रवि शंकर का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार में वैज्ञानिक/अभियंता-एससी के पद पर हुआ है। यह पद समूह ‘क’ के राजपत्रित अधिकारी का होता है, जो देश के वैज्ञानिक क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण स्थान रखता है।
वायुसेना में तैनात है रविशंकर के पिता
उनकी नियुक्ति बिकानेर, राजस्थान स्थित इसरो केंद्र में की गई है। रवि शंकर पांडेय, भारतीय वायुसेना में कार्यरत जवान सुनील कुमार पांडेय के पुत्र हैं। उनके दादा तेज नारायण पांडेय, एक अवकाशप्राप्त शिक्षक हैं, जिनके मार्गदर्शन और संस्कारों का असर इस सफलता में साफ झलकता है।
रवि शंकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से इनई गांव, उनके परिवार और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बांटीं और एक प्रतिभाशाली युवक की कामयाबी पर एक-दूसरे को बधाई दी।
International Award: सारण के डॉ. श्याम शरण को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध व देवनागरी सेवा सम्मान |
परिवार से मिली प्रेरणा
रवि शंकर की सफलता में परिवार की भूमिका उल्लेखनीय रही है। एक ओर पिता देश की रक्षा में तैनात हैं, तो दूसरी ओर दादा ने शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दी है। रवि ने अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से इस मुकाम को हासिल किया है।
मार्केट मे सुपर सॉलिड और New एडिशन के साथ पेश हुई 44kmpl माईलेज वाली Bajaj Pulsar N250 बाइक |
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा
रवि शंकर पांडेय की यह सफलता न सिर्फ रिविलगंज, बल्कि पूरे सारण जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह दिखाता है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें मेहनत से साकार भी किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



