छपरा में महिला सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या का प्रयास

छपरा। सारण जिले के बनियापुर थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने अपने एसएलआर राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।जिसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती किया गया है।घायल महिला सिपाही मोनम कुमारी बताई जाती है।घायल महिला सिपाही समस्तीपुर जिले की बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2019 बैच की महिला सिपाही मोनम कुमारी बनियापुर थाने में पिछले तीन महीने पहले से पदस्थापित थी ।
शनिवार को शाम में वह बनियापुर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में थी।तभी लोगों ने गोली की आवाज सुनी जिसपर लोग दौर कर वहाँ पहुंचे तो देखा कि वह अपने आप को गोली मार चुकी है ।गोली उसके सर में लगा है।
संयोगवश गोली उसके सर में अंदर तक नही गई है।हालांकि इस मामले में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नही है।प्रथम दृष्टया देखने से लग रहा है कि वह आत्महत्या करने की कोशिश की है।बाकी जांच के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







