JEE Advance Result: छपरा के दीपक ने जेईई एडवांस में 5044 रैंक के साथ हासिल की सफलता
यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करने का है सपना

छपरा। शहर के ब्रह्मपुरपुल मोहल्ले के निवासी दीपक कुमार ने जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दीपक ने ऑल इंडिया रैंकिंग में जहां 19150वीं रैंक हासिल की, वहीं ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 5044 रही। इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।
दीपक, स्थानीय निवासी राजू राय और रिंकू देवी के पुत्र हैं। उनके बड़े पापा नागेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है। वे कहते हैं, “दीपक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा है। उसकी यह सफलता उसी लगन और ईमानदारी का नतीजा है।”
Swadesh Darshan Scheme: सोनपुर मेला बनेगा वैश्विक पर्यटन हब, 24.28 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी |
कोटा में रहकर की तैयारी
दीपक ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 88.4% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद वह राजस्थान के कोटा जाकर दो वर्षों तक 12वीं और जेईई की कठोर तैयारी में जुटा रहा। 12वीं की परीक्षा में उसने 80.80% अंक प्राप्त किए।
दीपक की इस उपलब्धि पर पिता राजू राय ने कहा, “हमारे बेटे ने हमारे सपनों को सच कर दिखाया है। उसकी मेहनत और संघर्ष ने हमें गर्व करने का अवसर दिया है। इस पूरे सफर में परिवार ने एकजुट होकर दीपक का साथ दिया।”
छपरा में नदी किनारे 228.53 करोड़ की लागत से बन रहा है 21KM लंबा मरीन ड्राइव |
देश सेवा करने की सपना
दीपक की नजर अब यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा पर है। उनका सपना एक दिन देश की सेवा करना है। वे कहते हैं, “मैं अपने माता-पिता और बड़े पापा के सपनों को साकार करना चाहता हूँ। मेरी इस सफलता का श्रेय मेरी मां, पापा और बड़े पापा को जाता है, जिनका विश्वास हमेशा मेरे साथ रहा।”
सारण में सिंचाई संकट गहराया: 5.40 लाख किसान बेहाल, खेत सूखे, उम्मीदें भगवान भरोसे |
दीपक की यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो छोटे शहरों से भी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाई जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







