संजीवनी नर्सिंग होम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान: डा अनिल
छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के परिसर व आस पास में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार के द्वारा गांधी जयंती से पूर्व रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डा अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान है। यह हमारे स्वस्थ जीवन का हिस्सा है। इसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है।
हमें अपने घर व परिसर के साथ ही आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन श्रमदान करना चाहिए। वहीं परिवार व समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने घर के साथ ही अपने कार्य स्थल की सफाई भी हमारे सफाई कर्मी के साथ हमारी भी जिम्मेदारी है। हम अपने कार्यालय कक्ष व परिसर को साफ रखकर अपने सफाई कर्मी की मदद कर सकते हैं।
इस मौके पर दांत रोग विशेषज्ञ डॉ ओपी गुप्ता, लायंस शैलेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट अभय राय, चिंटू कुमार, रोहित कुमार, धनंजय कुमार, लक्ष्मण यादव, स्वेता कुमारी, शैलेश कुमार, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







