सारण में जहरीली शराब कांड में SP ने की बड़ी कार्रवाई, चौकीदार और दरोगा निलंबित, SIT का गठन
छपरा। सारण में हुई जहरीली शराब कांड के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने चौकीदार और दरोगा निलंबित कर दिया है। मशरक थानान्तर्गत ब्राहिमपुर गाँव में शराब के सेवन से 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है एवं 02 बीमार व्यक्ति ईलाजरत हैं। इस मामले में मशरक थाना कांड सं0-578/24 दर्ज की गई है एवं 08 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। इस घटना के सम्बंध में प्रथम दृष्टया आसूचना संकलन एवं क्षेत्र निगरानी में विफलता पाये जाने पर स्थानीय महाल चौकीदार 4/7 महेश राय एवं पंचायत बीट पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० रामनाथ झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है।
थानाध्यक्ष से मांगी स्पष्टीकरण
साथ ही मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन में उदासीनता / लापरवाही बरतने के आरोप में पु०नि० धनंजय राय, थानाध्यक्ष मशरख थाना एवं पु०अ०नि० छविनाथ यादव, मशरख ए०एल०टी०एफ० प्रभारी से विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
एसपी ने बनाया स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम:
साथ ही पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी, Backward / Forward लिंकेज के सम्बंध में अनुसंधान करने एवं बरामदगी सहित अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान पूर्ण करने हेतु डॉ राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), सारण के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में आशा दीदी, उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्धों की जांच की जा रही है एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आम जनों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



