छपरा के इस लडके ने Flipkart कंपनी से सूद सहित जुर्माना वसूला, मोबाइल के साथ चार्जर नहीं मिलने पर किया था केस

छपरा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा सदस्य मनमोहन कुमार एवं मंजू सिंह की पीठ में 26 जून 2023 को बेंगलुरु की कंपनी फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड को ग्राहक की सेवा में त्रुटि एवं ग्राहक द्वारा मांगे गए मोबाइल में मोबाइल चार्जर और तार न देने और ग्राहक की सेवा मे त्रुटि तथा मानसिक शारीरिक आर्थिक आर्थिक परेशानी को लेकर 6% सुद के साथ जुर्माना लगाया था साथ ही कहा था कि समय सीमा के अंदर अगर जुर्माने की राशी नहीं दिया गया तो सूद की राशी 9% हो जाएगा।
कंपनी के अधिवक्ता अभय कुमार श्रीवास्तव ने आयोग के समक्ष गरखा थाना बसंत रोड के आवेदक वैभव कुमार को 23 हजार 035 रुपए का चेक अदा किया। आवेदक आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई को लेकर काफी खुश थाl बताते चले की आवेदक वैभव कुमार ने आयोग के समक्ष 28 फरवरी 2022 को वाद संख्या 12 /22 दाखिल किया था।
जिसमें उन्होंने बतलाया था कि उन्होंने फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड से 16 हजार 999 का मोबाइल मंगवाया था। परंतु मोबाइल के डब्बे के अंदर मोबाइल चार्जर और केवल नहीं था। जिसको लेकर वह कितनी बार फ्लिपकार्ट कंपनी से बात की थी परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई थी।अंत में उन्होंने आयोग के समक्ष वाद दाखिल किया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



