Airport Development: बिहार के 6 शहरों में एयरपोर्ट का होगा पुनर्विकास, कैबिनेट से मिली मंजूरी
छह छोटे हवाई अड्डों के पुनर्विकास को कैबिनेट की मंजूरी
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें सबसे अहम फैसला राज्य के छह छोटे हवाई अड्डों – मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा – के पुनर्विकास से जुड़ा रहा।
Crime News: छपरा में पूर्व सांसद के गैस एजेंसी में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर लाखों रूपये की लूट |
इन हवाई अड्डों को अब केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक (UDAN)’ योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे और मंझोले शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना, हवाई यात्रा को सुलभ और सस्ती बनाना तथा क्षेत्रीय संतुलन को बढ़ावा देना है।
सारण का अमनौर अब औद्योगिक हब के रूप में होगा विकसित, 70 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित |
पर्यटन, शिक्षा और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
मधुबनी और वाल्मीकिनगर जैसे स्थानों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, वहीं मुंगेर और मुजफ्फरपुर शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्रों के रूप में पहचाने जाते हैं। सहरसा और वीरपुर जैसे पिछड़े क्षेत्रों को हवाई संपर्क मिलने से कोसी और सीमांचल को विकास की नई राह मिलेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास नीति को बल
बैठक में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि “विकास तभी सार्थक है, जब वह राज्य के हर कोने तक पहुंचे।” यह फैसला राज्य सरकार की संतुलित क्षेत्रीय विकास नीति के अनुरूप है, जिससे बिहार के पिछड़े क्षेत्रों में निवेश, पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
Goat farming: बकरी पालन से किसानों की चमक जाएगी किस्मत, इस नस्ल की बकरी को पाल लिया तो होगी पैसों की बारिश |
उड़ान योजना: संपर्क और समावेशिता की नई उड़ान
UDAN योजना केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना है, जो हवाई कनेक्टिविटी के जरिए आर्थिक और सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देती है। बिहार सरकार का यह कदम राज्य की बुनियादी ढांचा नीति और ‘सभी के लिए विकास’ के विजन को और मजबूत करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



