जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये कई दिशा निर्देश

छपरा: जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक की बैठक की गई। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में शनिवार को आहूत की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा धान रोपनी की अद्यतन स्थिति की जानकारी माँगने पर जिला कृषि पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि अबतक लगभग 70 प्रतिशत रोपनी का आच्छादन हो गया है। वहीं मक्का आच्छादन का प्रतिशत 93.57 बताया गया। डीजल अनुदान हेतु कुल 273 आवेदन स्वीकृत कर सब्सिडी की राशि लाभुक के खाते में भेज दिए जाने की जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी के द्वारा उर्वरकों के स्टॉक की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। नहर से सिंचाई की स्थिति की समीक्षा के क्रम में मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल को संयुक्त रूप से नहर में पानी के पहुँचने की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा जानकारी दी गयी कि 34 नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद है। इस पर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को तत्काल विद्युत दोष का निदान कर नलकूप चालू करवाने का निदेश दिया गया। साथ ही साथ पंचायतवार कृषि फीडर की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल को नहर की कार्यक्षमता में वृद्धि करने हेतु कार्ययोजना बनाने का निदेश दिया गया।
ताकि भविष्य में नहर के द्वारा पूरी क्षमता के साथ सिंचाई हेतु अंतिम छोर तक पानी को उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, छपरा एवं जिला कृषि टास्क फोर्स सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



