सारण के DDC अचानक पहुँच गयी स्कूल, बच्चों के साथ बैठकर खायी खिचड़ी

छपरा : सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा बुधवारीय जॉंच के तहत राजकीय मध्य विद्यालय, बनियापुर, बालक अंचल-01 सारण एवं प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर, अंचल बनियापुर 02 सारण की समीक्षा की गयी। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिती, विद्यालय में नामांकित कुल छात्र-छात्राओं की संख्या एवं उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, खेदकूद सामग्रियों की व्यवस्था, उपस्करों एवं विद्यालय भवन की भौतिक स्थिति, विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावक शिक्षक बैठक आदि विन्दुओं की समीक्षा की गयी।
निरीक्षण के क्रम में शौचालयों की आवश्यक साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। साथ ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय परिसर में आवश्यक साफ-सफाई रखने एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों (जल-जमाव,गंदगी) पर दवा,तेल इत्यादि का छिड़काव समय-समय पर कराने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







