
Chhapra News: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर से चोरी गया लाखों रुपये का अगरबत्ती लदा पिकअप बरामद किया है। यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना पुलिस की सूचना पर की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित देव दीप एजेंसी के व्यापारी दीपक कुमार ने 20 अगस्त 2025 को करीब 3 लाख 29 हजार 497 रुपये मूल्य की अगरबत्ती सिवान के एक व्यापारी को बिक्री की थी। माल को पिकअप वाहन पर लोड कर सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी चालक सुबोध कुमार के जरिए भेजा गया था।
लेकिन पिकअप वाहन निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचा। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर व्यापारी ने चालक के मोबाइल पर कॉल किया, जो बंद मिला। साथ ही वाहन में लगा जीपीएस भी तोड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद मामले में अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
लोकेशन ट्रैक कर मशरक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर चालक की गतिविधियों का पता लगाया। लोकेशन सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती बाजार का मिला। इसके बाद अहियापुर थाना पुलिस ने मशरक थाना पुलिस से संपर्क किया।
संयुक्त छापेमारी में धरमासती बाजार स्थित एक मकान से चोरी की गई अगरबत्ती और पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी चालक फरार हो गया।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि मुजफ्फरपुर पुलिस की सूचना पर छापेमारी कर बरामदगी की गई। वहीं अहियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, पुलिस बल और इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि संजीत कुमार भी अभियान में शामिल थे।
बरामद पिकअप और अगरबत्ती को अहियापुर थाना पुलिस अपने कब्जे में लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



