छपरा में मैरेज हॉल में वर्षों से चल रहा था जुआ और देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 33 जुआरियों को दबोचा

छपरा। सारण जिले के अमनौर बाजार स्थित शिवम मैरेज हॉल सह लॉज विवाह भवन में सारण एसपी के निर्देशानुसार आधा दर्जन थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी किया। शुक्रवार की सँध्या पुलिस के पहुँचते ही होटल में अफरा तफरी सी मच गई। पुलिस ने जाल बिछाकर होटल के चारो तरफ से घेर छापेमारी शुरू कर दिया गया था। भारी संख्या में होटल के चारो तरफ पुलिस के मौजूदगी को देख बाजार के लोगो की हुजूम जुट गई।
लगभग आधे घण्टा से ज्यादा देर तक छापेमारी होते रही।छापेमारी एलटीएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में अमनौर मकेर डेरनी परसा मढौरा छपरा थाना पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में छापेमारी शुरू हुई। छापेमारी के दौरान एक जुआरी होटल के छत से कूद पड़ा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जहा 33 जुआरियों के साथ साढ़े छह लाख रुपया नगदी तीन दर्जन मोबाइल आधा दर्जन बाइक तीन चार तास के गड्डी पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार जुआरियों में छपरा अमनौर के अलावा आरा पटना अमनौर समेत कई सुदूर जिला से आये जुआरी शामिल थे। जुआरियों के साथ पुलिस ने होटल संचालक सुजीत कुमार व मैनेजर करण को गिरफ्तार कर लिया है।मालूम हो कि होटल के आर में आजकल देह ब्यापार से लेकर जुआ का अड्डा बना संचालित हो रहा है।जहां अपराधी तत्व जैसे लोगो की जुटान होती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल में वर्षो से करोड़ो रूपये का जुआ होता था।जहा सुदूर जिला के साथ दूसरे स्टेट के जुआरी जुआ खेलने आते थे।इसके पूर्व भी इस होटल पर पुलिस ने छापेमारी कर चुकी है।होटल पर हुए छापेमारी से अन्य होटल संचालको में हड़कंप है।इस छापेमारी में अमनौर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,भेल्दी थाना अध्यक्ष परसा डेरनी मढौरा समेत आधा दर्जन थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







