सुपर स्टार रवि किशन का वीडियो ‘अयोध्या के श्रीराम’ रिलीज के साथ हुआ वायरल
श्री राम की भक्ति में खूब नाचे महादेव के भक्त और गोरखपुर के सांसद रवि किशन
भोजपुरी डेस्क।22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में राम भक्ति की लहर चल रही है. दुनिया भर के तमाम राम भक्तों को इस मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार है. इसी बीच गोरखपुर के सांसद सह अभिनेता और महादेव के भक्त रवि किशन ने प्रभु श्री राम को समर्पित गीत ‘अयोध्या के श्री राम’ को रिलीज कर दिया, जिसमें वे प्रभु श्री राम की भक्ति में झूम कर नाचते नजर आये. रवि किशन स्टारर इस म्यूज़िक वीडियो को Muzzic Box के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=2aNwul4fQSc
इस म्यूज़िक वीडियो रवि किशन ख़ास अंदाज में नजर आये हैं और उनके एनर्जी एक बार फिर से दर्शकों को भक्ति से भाव से सरोबोर कर देने वाली है. वहीं, इस गाने के रिलीज के बाद रवि किशन ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझ जैसे राम भक्त को इस म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए एक बार फिर से अपनी राम भक्ति जताने का सुअवसर प्राप्त हुआ और जन-जन तक पहुंचने का मौका मिला. हमारी ओर से यह सभी राम भक्तों के लिए एक छोटी सी सौगात है जो यकीनन हरेक राम के भक्त को ख़ूब पसंद आएगी. उन्होंने आगे कहा कि हर राम भक्त का सपना रहा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के प्रयासों से यह संभव हो सका है. इस महान उपलब्धि के बीच आज हमने जो म्यूज़िक वीडियो जारी किया है.
वहीं, अपने यूट्यूब चैनल Muzzic Box पर तरह तरह के गानों को पेश करने वाली एक्टर महक चौधरी ने राम की आस्था में डूबे गीत ‘अयोध्या के श्री राम’ को लॉन्च के अवसर पर कहा कि राम भक्ति से सराबोर यह गीत बहुत ही सुरीला और सुंदर है. जिस भक्ति भाव से इसे शूट किया गया है, वह भी देखने लायक है. मैं इस म्यूज़िक वीडियो में काम करने के लिए रवि किशन का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. माधव एस. राजपूत ने जिस अंदाज़ में इसे गाया, कम्पोज़ और निर्देशित किया है, उसकी भी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही होगी. उन्होंने बताया कि यह निरंजन कुमार सिन्हा की बतौर निर्माता यह पहली पेशकश है. इस गाने के गायक, संगीतकार और निर्देशक माधव एस. राजपूत हैं. गीतकार मीनाक्षी, डीओपी शकील रेहान ख़ान, कोरियोग्राफ़र रिक्की गुप्ता और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



